अंडर-19 गढ़वा जिला क्रिकेट टीम लोहरदगा रवाना

अंडर-19 गढ़वा जिला क्रिकेट टीम लोहरदगा रवाना

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को जिला अंडर-19 टीम की घोषणा की. संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि अंडर -19 की टीम का नेतृत्व मनीष कुमार करेंगे. जबकि टीम में अविराज कुमार, नीरज कुमार, रोहित राज, मयंक कुमार, यश राज, अरबाज खान, शुभम कुमार, शुभम घोश, आकाश पाल, धीरज कुमार, अर्पित कुमार, आर्यन कुमार एवं राहुल कुमार शामिल हैं. टीम का कोच सिकंदर प्रजापति को बनाया गया है. लोहरदगा में आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गुरुवार को लोहरदगा रवाना हुई. श्री सिंह ने टीम को विदा करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनायें दी. उन्होंने बताया कि 30 मार्च को गढ़वा की टीम अपना पहला मैच पाकुड़ के विरुद्ध खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >