अनियंत्रित वाहन ने पोल व लूना में मारी टक्कर

अनियंत्रित वाहन ने पोल व लूना में मारी टक्कर

रमना. प्रखंड मुख्यालय स्थित होंडा शोरूम के समीप गुरुवार रात 11 बजे एक तेज रफ्तार चार पहियान वाहन ने जमकर उत्पात मचाया. अनियंत्रित वाहन ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद एक घर के बाहर खड़ी लूना बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस टक्कर में लूना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय वाहन चालक शराब के नशे में धुत था. घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना की सूचना मिलते ही रमना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस फिलहाल चालक से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >