गढ़वा: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक, 4 लोग घायल

Garhwa News: कांडी थाना क्षेत्र के सीओ आवास के पास शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही बाइक पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

कांडी से उपेंद्र नाथ द्विवेदी की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीओ आवास के पास शनिवार की सुबह एक  सड़क हादसा हो गया. यहां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरे. इस दुर्घटना में बाइक सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

शादी समारोह से लौट रहे थे 

जानकारी के अनुसार, चारों घायल एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वापस अपने गांव पतरिया लौट रहे थे. इसी दौरान कांडी सीओ आवास के सामने बने पुल के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक सीधे पुल से नीचे जा गिरी. 

घायल को अस्पताल भेजा गया 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, मझिआंव भेजा गया है. घायलों में दो लोगों का नाम रितेश कुमार(पिता चंदन पासवान) 18 वर्ष, ओम प्रकाश 18 वर्ष पिता सीता राम दोनों का ग्राम टड़हे थाना मंझिआव है. सभी को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है. 

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >