बालिका वर्ग में उदयपुर की टीम बनी विजेता

बालिका वर्ग में उदयपुर की टीम बनी विजेता

समकंडा. रमकंडा प्रखंड में सांसद खेल महोत्सव के तहत शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पलामू सांसद वीडी राम की पहल पर रमकंडा हाई स्कूल के मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने किया. प्रतियोगिता में विराजपुर, रमकंडा, उदयपुर, बालीगढ़ और नया टोली मंगराही की टीमों ने भाग लिया. बालिक वर्ग में फाइनल मुकाबल मोहनबगान और उदयपुर के बीच हुआ, जिसमें उदयपुर की टीम ने जीत दर्ज की. उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि सांसद वीडी राम का प्रयास हमेशा क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का रहा है. प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को अवसर देकर आगे बढ़ाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है. कार्यक्रम में लोजपा नेता शशांक सुमन, समाजसेवी गोरख प्रसाद, टेक्निकल टीम के जेम्स बाडा मुरारी ठाकुर,कंचन प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >