एसी-पंखा खराब, कूट के सहारे मरीज

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल की कुव्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गयी है. बुधवार को जिले के अलग-अलग सड़क हादसों में घायल सात लोग इलाज के लिए जब अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें इलाज से पहले ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. ड्रेसिंग रूम में लगे पंखे और एसी महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं. गंभीर रूप से घायल मरीजों को उनके परिजन कूट से मरीज को हवा देने को मजबूर हैं. मरीजों के परिजन बताते हैं कि एसी और पंखे तो हैं, लेकिन लंबे समय से काम नहीं कर रहे हैं और इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. एक ओर मरीज सड़क हादसे के दर्द से कराह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के अंदर की उमस उनकी परेशानी को दोगुना कर रही है. ड्रेसिंग रूम जैसी संवेदनशील जगह पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. मरीज व उनके परिजनों ने इसमें तुरंत सुधार की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >