सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई, एसपी ने किया सम्मानित

गढ़वा एसपी कार्यालय में अवर निरीक्षक शंभु कुमार राय और हवलदार रामलगन राम को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. एसपी ने उनके कार्यकाल की सराहना की.

गढ़वा. अवर निरीक्षक शंभु कुमार राय एवं हवलदार रामलगन राम के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया. अध्यक्षता एसपी आशुतोष शेखर ने की. उन्होंने दोनों को शॉल, मोमेंटो व बुके देकर सम्मानित किया तथा सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं. एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा में लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना गौरव की बात है. दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में विभागीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया. उनका अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा. सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है. उन्होंने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की. समारोह में दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों व सहकर्मियों के प्रति आभार जताया. मौके पर डीएसपी (मुख्यालय) यशोधरा, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, जीपी सार्जेंट पंकज कुमार भारती, एमटी सार्जेंट सतपाल सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >