ट्रक व टेंपो के टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

ट्रक व टेंपो के टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

गढ़वा. पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा पुल के पास ट्रक व टेंपो की टक्कर में एक बच्चा सहित दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृतक लालगढ़ बिहार निवासी अशोक चौधरी की पत्नी जगवंती देवी (58 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के दुद्धी निवासी संतलाल पटेल का पुत्र अंश पटेल (सात वर्ष) शामिल है. जबकि घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी समोद चौधरी की पत्नी अनीता देवी, उसका पुत्र अनीश कुमार, लालगढ़ बिहार निवासी अविनाश पटेल को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त सभी किसी काम से बेलचंपा गांव गये थे. वहां से वापस लालगढ़ बिहार जा रहे थे. इसी क्रम में गुरहा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दिया, इसमें टेंपो पर सवार कई लोग घायल हो गये. जबकि जगवंती देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. वहां अंश पटेल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अंत्यप्रशिक्षण के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >