दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

श्री बंशीधर थाना क्षेत्र के दहेडिया गांव में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये. मृतक अलकर गांव निवासी दामोदर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार व कुशदंड गांव निवासी बुटन चंद्रवंशी का पुत्र सुनील कुमार चंद्रवंशी बताया गया है. जबकि घायलों में कुशदंड गांव निवासी राजेश चंद्रवंशी, अलकर गांव निवासी बलवंत सिंह, रंजन कुमार सिंह एवं छोटेलाल सिंह शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि सुनील चंद्रवंशी व राजेश चंद्रवंशी कचनरवा गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से बाइक पर सवार होकर आ रहे प्रदीप कुमार, बलवंत सिंह, रंजन कुमार सिंह एवं छोटेलाल सिंह की बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में प्रदीप कुमार तथा सुनील कुमार की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >