गढ़वा. विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर रविवार से जिला मुख्यालय में दो दिवसीय साइकिल महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गयीं हैं. जिला साइकिलिंग संघ की ओर से साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अस्मिता सिटी लीग कार्यक्रम के तहत इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार को आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की जानकारी दी गयी. झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के तहत रविवार को सुबह सात बजे साइकिल रैली निकाली जायेगी. बालिका वर्ग की साइकिल रेस टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर माझिआंव मोड़ मार्ग होते हुए पुनः टाउन हॉल मैदान में समाप्त होगी. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ी को उपायुक्त गढ़वा की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल भेंट की जायेगी.
दो दिवसीय साइकिल महोत्सव आज से
दो दिवसीय साइकिल महोत्सव आज से
