सड़क के बीच दो सौतन में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क के बीच दो सौतन में मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल

गंभीर रूप से घायल प्रभावती देवी सदर अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी गांव निवासी लाल बहादुर सिंह की दो पत्नियों के बीच शनिवार को विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पति के घर जाने के दौरान पहली पत्नी ने उसकी दूसरी पत्नी को रास्ते में रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना में दूसरी पत्नी प्रभावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं. उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर सिंह की पहली पत्नी नीतू देवी भलुवानी गांव में रहती हैं, जबकि दूसरी पत्नी प्रभावती देवी गढ़वा शहर के नहर चौक में किराये के मकान में रहती हैं. शनिवार को प्रभावती देवी नहर चौक से अपने ससुराल भलुवानी जा रही थी. इसी दौरान भल पहाड़ी मंदिर के पास पहले से घात लगाये बैठी नीतू देवी ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया. पिटाई से लहूलुहान प्रभावती को स्थानीय लोगों ने तुरंत रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >