अधिवक्ता हरिनारायण धर दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता दिवंगत हरिनारायण धर दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला जज कौशल किशोर झा समेत न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.वक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता को याद करते हुए कहा कि वे एक सहृदय, मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. उनका योगदान गढ़वा व्यवहार न्यायालय को हमेशा याद रहेगा. अधिवक्ता जगत में उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी.इस मौके पर दिवंगत अधिवक्ता के पुत्र अधिवक्ता सौरभ धर दुबे ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा है और उसी आदर्श व विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. पूर्व बार अध्यक्ष और दिवंगत हरिनारायण धर दुबे के साथ चार दशक तक कार्य करनेवाले अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा ने कहा कि हरि जी के साथ उन्होंने काफी समय साथ में काम किया है. वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे.श्रद्धांजलि सभा में न्यायिक पदाधिकारियों में एडीजे-1 दिनेश कुमार, एडीजे-2 प्रभात शर्मा, एडीजे-3 शिवनाथ त्रिपाठी, एसीजेएम कुमार विपुल, एवं मजिस्ट्रेट अभिनव त्रिपाठी, अनुलिका कुमार, नरेंद्र कुमार, मोनिका प्रसाद, महेंद्र पंडित, राजेंद्र प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा अधिवक्ताओं में जितेन्द्र तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोद सोनी, विकास चोबे, शिव हरे, प्रेमनाथ सिंह, चंदा देवी, मदन कुमार, धर्मेंद्र पाठक, सौरभ धर दुबे, शिवम तिवारी, सुधीर सिन्हा, अजीत सिन्हा, संजय भारती, सोमनाथ विश्वकर्मा, ललित पांडेय, आलोक मिश्रा, रवि दुबे, मो कासिम, भानु गोंड, अब्दुल अजीज, राकेश त्रिपाठी, अंकेश नारायण, जयपूर्णा विश्वकर्मा, प्रविंद शाहू, आलोक सिन्हा, सतनारायण सिन्हा, उमा सिन्हा, सुबोध वर्मा, दीपक सिंह, संजीव पांडे, अनुराग चंदेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >