आदिवासी समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, दोषी वनकर्मी बख्शे नहीं जायेंगे : विधायक

आदिवासी समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, दोषी वनकर्मी बख्शे नहीं जायेंगे : विधायक

प्रतिनिधि, भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत स्थित असना बांध गांव में गुरुवार को आदिवासी मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए. समारोह में आदिवासी समाज के लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए अनंत प्रताप देव ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि आदिवासी समाज के सदस्य कविलास सिंह को वनकर्मियों द्वारा प्रताड़ित किया गया है, जो निंदनीय और शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हमारे समाज का अभिन्न अंग है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जायेगा. विधायक ने आरोप लगाया कि पेयजल के लिए बोरिंग कराने के मामले में वनकर्मियों ने कविलास सिंह को पूरी रात बिना भोजन और पानी के एक कमरे में बंद रखा. उन्होंने कहा कि दोषी वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ों का सम्मान करना उनके संस्कार में शामिल है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव ने की, जबकि संचालन मकरी पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल्ला अंसारी ने किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य शर्मा रजनी, बिजेंद्र यादव, विनोद सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, गुलाब यादव, विशंभर राम, गोपाल उरांव, जोखू पासवान, पिनाकी चौबे, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >