प्रशासनिक चूक सुधारी, मृत और निलंबित कर्मियों के तबादले रद्द

प्रशासनिक चूक सुधारी, मृत और निलंबित कर्मियों के तबादले रद्द

प्रतिनिधि, गढ़वा

जिला प्रशासन ने राजस्व उप निरीक्षकों के हालिया स्थानांतरण आदेश में हुई भारी चूक को सुधारते हुए संशोधित आदेश जारी किया है. पूर्व में जारी सूची में एक मृत और एक निलंबित कर्मचारी का भी तबादला कर दिया गया था, जिसे अब विलोपित (रद्द) कर दिया गया है. जिला स्थापना शाखा ने प्रशासनिक सटीकता बनाये रखने के लिए यह कदम उठाया है. स्थानांतरण सूची के क्रमांक-24 पर शिवपत राम (राजस्व उप निरीक्षक, भंडरिया) का नाम था, जो वर्तमान में निलंबित हैं. वहीं, क्रमांक-29 पर गौरव आनंद का नाम अंकित था, जिनका निधन हो चुका है. मृत कर्मी का तबादला भवनाथपुर से रंका अंचल कर दिया गया था. इन दोनों ही आदेशों को अब पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, सूची में केवल गलत नाम ही नहीं, बल्कि कार्यालयों के आवंटन में भी त्रुटि थी. क्रमांक-12 पर अंकित धनलाल उरांव का पदस्थापन अब अंचल कार्यालय डंडई के स्थान पर मझिआंव माना जायेगा. वहीं चार कर्मियों के नामों की वर्तनी और उपनाम में सुधार किया गया है, जिनमें बिंदेश्वर पासवान अब बिंदेश्वर कुमार, मनोज कुमार पासवान अब मानस कुमार पासवान. अरविंद महतो अब अरविंद महली, इन्तेखाब आलम अब इंतिखाब आलम शामि हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन व्यवस्था को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए किया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारी को संशोधित आदेश के तहत ही कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटरों के नामों में भी सुधार

लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों के नामों में त्रुटियों को भी सुधारा गया है. जारी शुद्धिपत्र के अनुसार, पूर्व में जारी कार्यालय आदेश के क्रमांक सात पर स्थानांतरित उच्चवर्गीय लिपिक शिल्पा दिव्यानी के नाम के आगे भूलवश श्री अंकित कर दिया था, जिसे सुधारते हुए अब श्रीमती शिल्पा दिव्यानी कर दिया गया है .इसके अलावा, विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेटरों के नामों में भी सुधार किया गया है. आदर्श यादव का नाम अब संशोधित कर आदर्श कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह के नाम को सुधार कर अरविंद सिंह कुशवाहा किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >