मुंसिफ व सिविल जज का स्थानांतरण

मुंसिफ व सिविल जज का स्थानांतरण

गढ़वा.

जिले के नगर उंटारी अनुमंडलीय न्यायालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारियों के स्थानांतरण एवं नये पदस्थापित अधिकारियों का स्वागत किया गया. स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में मुंसिफ सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पद पर कार्यरत साकिया कौसर और सिविल जज (सीनियर डिविजन) के पद पर आसीन रहे शरद निशिकांत कुजूर शामिल हैं. विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू ने किया. इस आयोजन में न्यायिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग उपस्थित थे. उपरोक्त दोनों अधिकारियों के कार्यकाल को अधिवक्ता समुदाय ने न सिर्फ सराहा, बल्कि उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात भी कही. विदाई के इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा दोनों अधिकारियों को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके कार्य और व्यवहार के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक था. कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ युवा व महिला अधिवक्ता भी उपस्थित थे.

नये न्यायिक अधिकारियों का स्वागत : इधर जिन नये न्यायिक अधिकारियों ने अनुमंडलीय न्यायालय में योगदान दिया है, उनमें अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में आलोक ओझा और सिविल जज (सीनियर डिविजन) के रूप में कमलेश बेहरा शामिल हैं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे.

अपने दायित्वों को निष्ठा से निभाने की अपील : कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू ने कहा कि न्याय और वकीलों का रिश्ता गाड़ी के दो पहियों की तरह है. यदि एक भी असंतुलित हो, तो न्याय की गाड़ी रुक जाती है. लेकिन जब ये दोनों संतुलन में हों, तो समाज को न्याय मिलना निश्चित है. उन्होंने स्थानांतरित अधिकारियों को उनके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और नये अधिकारियों से न्याय के प्रति अपने दायित्वों को निष्ठा से निभाने की अपील की.

अनुभव साझा किये : इस अवसर पर अधिवक्ता संजय सिंह, नवीन सिंह, हसन इमाम, शिव हरे, राम लखन पांडेय, प्रेम नाथ सिंह, राजकुमार, श्रीलाल, मानस तिवारी, जितेंद्र कुमार, चंदा देवी और अंकुर पाल सहित कई वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओ ने अपने-अपने अनुभव साझा किये और न्यायिक सेवा में उनके योगदान को याद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >