मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना मोड़ के पास से पुलिस ने सागवान लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद रविवार को गढ़वा वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक सह ड्राइवर बसंत चौधरी लकड़ी लेकर ट्रैक्टर से आ रहा था, तभी पुलिस उसे रोककर ट्रैक्टर की जांच की. मामला संदिग्ध लगने पर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया, यहां से गढ़वा वन विभाग को सौंप दिया गया. मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि वन विभाग गढ़वा नियमानुकूल करवाई करेगी.
सागवान की लकड़ी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
सागवान की लकड़ी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
