तीन महीने पहले महिला का दफनाया गया शव निकाला गया, लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक पर है हत्या का आरोप

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे भंडरिया थाना क्षेत्र के नगनाहा गांव की एक महिला साथी को अपने ननिहाल में रह रहे उसके पुरुष साथी ने ही हत्या कर ट्रेंच में दफना दिया था.

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे भंडरिया थाना क्षेत्र के नगनाहा गांव की एक महिला साथी को अपने ननिहाल में रह रहे उसके पुरुष साथी ने ही हत्या कर ट्रेंच में दफना दिया था. तीन महीने बाद पुलिस जांच में मामला सामने आने के बाद दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रमकंडा बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा की उपस्थिति में पुलिस ने रविवार को सिकरिया जंगल के किनारे से शव निकाल कर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेजा़ मृतका के कपड़े से परिजनों ने उसकी पहचान की़

जानकारी के अनुसार भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने ननिहाल में रह रहे रिंकू कश्यप नामक युवक और नगनाहा गांव की जेठु सिंह की पुत्री लक्ष्मी कुमारी वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों एक बच्चे के मां-बाप हैं. इसी बीच जनवरी महीने से उक्त युवती के युवक के साथ नहीं होने पर युवती के परिजनों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज कराया था.

महिला साथी से नहीं मिल रहा था युवक :

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच युवती के परिजनों की सहमति के बाद दोनों लोग करीब एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. इसी बीच युवक ने नवजात पुत्री को नगनाहा गांव में किसी दूसरे के पास पालने के लिए देकर और अपनी महिला साथी को उसके पिता के घर छोड़कर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने चला गया.

करीब पांच माह पूर्व वापस भंडरिया आने पर अपने साथी से उक्त युवक ने मिलना जुलना छोड़ दिया. तब युवती ने भंडरिया थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसी बीच पुलिस हस्तक्षेप के बाद आरोपी युवक ने युवती को करीब दो महीने तक अपने साथ रखा. इस दौरान युवती को प्रताड़ित किये जाने का आरोप है. इसके बाद जनवरी से युवती गायब हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >