गढ़वा. जिसे के मझिआंव व मेराल प्रखंड में शुक्रवार को धावा दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों स्थानों से कुल तीन बाल श्रमिक कार्यरत पाये गये, जिन टीम द्वारा विमुक्त कराया गया. बता दें की टीम ने मझिआंव प्रखंड के मेन रोज स्थित न्यू राज लक्ष्मी स्वीट्स व पंचपेड़ी के दीपू आइसक्रीम फैक्ट्री में निरीक्षण किया, जहां बाल श्रमिक कार्यरत पाये गये. इस मामले में दल ने प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए विमुक्त कराये गये तीनो बच्चों को बाल कल्याण समिति गढ़वा के समक्ष प्रस्तुत किया. निरीक्षण के क्रम में प्रवर्तन पदाधिकारी डब्लू सिंह ने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. इस मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेराल पप्पू बैठा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गढवा डब्लू सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
तीन बाल श्रमिक कराये गये मुक्त, प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज
तीन बाल श्रमिक कराये गये मुक्त, प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज
