बाइक दुर्घटना में तीन सगे भाई घायल

बाइक दुर्घटना में तीन सगे भाई घायल

मझिआंव मार्ग पर दलेली मोड़ के पास रविवार को दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव निवासी स्वर्गीय जकिरा बिंद का पुत्र अयोध्या बिंद, उसका भाई मोटावन बिंद एवं रमाशंकर बिंद शामिल है. तीनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि तीनों एक बाइक से गढ़वा आ रहे थे. इसी क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के दलेली मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया. इससे तीनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद उसके गांव के ही दूसरे मजदूरों ने उन्हें सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >