इस सप्ताह प्राइवेट स्कूलों के संचालक होंगे मेहमान

इस सप्ताह प्राइवेट स्कूलों के संचालक होंगे मेहमान

गढ़वा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह गुरुवार को गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चल रहे निजी विद्यालयों के संचालकों को अपने साथ कॉफी पर आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षाओं के नये सत्र शुरू होने को है, ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर अभिभावकगण भी इस समय अलर्ट मोड में रहते हैं. इसलिए निजी विद्यालयों के प्रबंधकों/ निदेशकों को उक्त एक घंटे के अनौपचारिक संवाद में आमंत्रित किया जा रहा है ताकि न केवल वे अपनी बात प्रशासन एवं अभिभावकों तक पहुंचा सकें, बल्कि प्रशासन की उनसे क्या अपेक्षाएं हैं, इसे लेकर भी एक अच्छे माहौल में संवाद किया जा सके. विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों को प्रशासन से क्या शिकायतें या अपेक्षाएं हैं, यह जानने का प्रयास तो किया ही जायेगा, साथ ही विद्यालय प्रबंधन की और से गढ़वा की बेहतरी के लिए सुझाव भी आमंत्रित किये जायेंगे, उनके व्यावहारिक सुझावों पर अमल करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक पहल की जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए गुरुवार 20 मार्च को 11:00 से 12:00 के बीच समय निर्धारित है. इसमें सभी प्रकार के बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रबंधकों/निदेशकों/ प्रधानाचार्यो से अनुरोध किया जा रहा है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर सहभागी बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >