पूर्व मंत्री पर लगाये गये आरोप विधायक साबित करें, या माफी मांगे

पूर्व मंत्री पर लगाये गये आरोप विधायक साबित करें, या माफी मांगे

गढ़वा. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के द्वारा पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को गैंगस्टर बताये जाने पर झामुमो में आक्रोश व्याप्त है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को बकवास और विनाश का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया है. श्री दुबे ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में जनहित के मुद्दा उठाने की बजाय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी बकवास करने में मशगूल हैं. उनके वक्तव्य से ऐसा लग रहा है कि वह मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा के पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर विधायक को पागलखाने में भर्ती कराने का अनुरोध करेगी. श्री दूबे ने कहा कि खुद अलकतरा चोरी के आरोप में होटवार जेल में रहने तथा 50 करोड़ के विधायक कोटा की चोरी करने वाला व्यक्ति विधानसभा सत्र में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर उंगली उठाने का प्रयास कर रहा है. सत्येंद्र नाथ तिवारी की विकृत मानसिकता : गढ़वा विधानसभा अंतर्गत होने वाली सभी घटना को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जोड़ देना महज उनका राजनीतिक षड्यंत्र है. वर्तमान की आपराधिक घटना तथा कुछ दिन पूर्व एक मुखिया के द्वारा आत्महत्या करने की घटना को भी पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से जोड़ा जाना विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की विकृत मानसिकता दर्शाता है. उन्होंने कहा कि विधायक को खुली चुनौती है कि उनके द्वारा लगाये जा रहे आरोप को वह या तो तथ्य के साथ प्रमाणित करें अन्यथा माफी मांग लें. क्योकि इसी तरह के तथ्यहीन बड़बोलेपन के कारण गढ़वा व्यवहार न्यायालय में उनपर मानहानि का मुकदमा चल रहा है. जिसका जवाब देने में उनका हलक सूख रहा है. पुनः उनके भ्रामक दुष्प्रचार के खिलाफ न्यायालय के शरण में जाने से झारखंड मुक्ति मोर्चा परहेज नहीं करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >