विधायक ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद की

विधायक ने मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद की

गढ़वा. गढ़वा विधायक सह झारखंड विधानसभा के सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी गुरुवार को रंका प्रखंड के गोदरमाना में पटाखा दुकान में घटी घटना में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा सरकार से एक सप्ताह के अंदर मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि मुहैया कराने की बात कही. इस दौरान विधायक श्रीतिवारी रंका थाना क्षेत्र के बुढ़ा परास गांव निवासी सुशीला केरकेट्टा के पिता के घर भी पहुंचे और परिवारवालों को सांत्वना दी. मृतका सुशीला के पिता को भी आर्थिक सहायता प्रदान की. विधायक गोदरमाना पहुंचे और मृतक के दोनों बच्चों के पिता बंटी केसरी को भी ढांढ़स बंधाया. इसके बाद वे दुकानदार कुश कुमार के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे, जहां छोटी-छोटी दोनों बहने और मां फफक-फफक कर रोने लगी. परिजनों ने विधायक को बताया कि बैंक से लोन लिया है और हमारे घर में कोई कमाने वाला नहीं है. किसी तरह लोन माफ करा दीजिए. इस पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने आश्वासन दिया कि जब कमाने वाला कोई नहीं है, तो पूरी कोशिश करेंगे की जो भी लोन बैंक से लिया गया है उसे माफ करा दिया जाये. उन्होंने कुश कुमार की पत्नी की भी आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई जारी रखने को कहा. बोले कि पढ़ाई में कोई किसी तरह का बाधा नहीं आने दी जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक को स्व गिरवर पटवा की पत्नी यशोदा कुंवर को लकवा ग्रसित होने की जानकारी दी. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कोई कमाने वाला घर में नहीं है एक लड़का है जो किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. विधायक ने तत्काल उसे भी आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन दिया. मौके पर ग्रामीणों ने गोदरमाना की भी कई समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए बंद पड़े चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की. मौके पर पूर्व सांसद घूरन राम, मुरारी यादव व विवेकानंद तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >