रंका सीएचसी में शुरू होगी जिले की पहली ””””महिला ओपीडी””””

रंका सीएचसी में शुरू होगी जिले की पहली ”महिला ओपीडी”

सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित होगी ओपीडी – ओपीडी में स्त्री रोग से संबंधित महिला चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपलब्ध रहेंगी प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एक बड़ी पहल की है. गढ़वा जिले में पहली बार किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष ””””महिला ओपीडी”””” की शुरुआत की जा रही है. .रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ असजद अंसारी ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में विशेष महिला ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया है. बताया गया कि यह ओपीडी प्रतिदिन सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित होगी. ओपीडी में स्त्री रोग से संबंधित महिला चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपलब्ध रहेंगी, ताकि महिलाएं नि:संकोच अपनी समस्याओं को साझा कर सकें. डॉ अंसारी ने बताया कि अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पुरुष चिकित्सकों के समक्ष अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं या स्त्री रोगों के बारे में बताने में असहज महसूस करती हैं. इसी समस्या को देखते हुए जिले में पहली बार रंका में यह समर्पित सुविधा शुरू की जा रही है. महिलाओं को बेहतर सेवा देना उद्देश्यः डॉ अंसारी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ असजद अंसारी कहा कि इसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना है. रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिले का पहला ऐसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां अलग से महिला ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है. इस नयी पहल से रंका सहित आसपास के कई गांवों की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय या निजी क्लिनिकों पर निर्भर नहीं रहना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >