खुथवा मोड़ के पास अज्ञात युवक का शव बरामद

खुथवा मोड़ के पास अज्ञात युवक का शव बरामद

रंका (गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के खुथवा मोड़ के पास एनएच 343 के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया. समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. घटना की सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. जांच के दौरान युवक के माथे और पैरों पर चोट के निशान पाये गये. थाना प्रभारी रवि केसरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है. ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कहीं और की गयी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. तलाशी के दौरान युवक की शर्ट की जेब की भी जांच की गयी, लेकिन वहां से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे नाम-पता मालूम हो सके. पुलिस ने घटनास्थल पर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >