जनविरोधी लैंड बैंक को अविलंब रद्द किया जायेः महेंद्र पाठक

जनविरोधी लैंड बैंक को अविलंब रद्द किया जायेः महेंद्र पाठक

भाकपा के शताब्दी समारोह के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक श्री वंशीधर नगर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रमना प्रखंड के सुनील मुखर्जी नगर (कोरगा) में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने की. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाकपा के राज्य सचिव कॉमरेड महेंद्र पाठक ने कहा कि अब जमीन की हिफाजत के लिए संघर्ष को तेज करने का वक्त आ गया है. उन्होंने सरकार से मांग कि जनविरोधी लैंड बैंक को अविलंब रद्द किया जाये. कॉमरेड पाठक ने कहा कि पार्टी के शताब्दी समारोह के दौरान ही आगामी बड़े आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की जायेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को भारी संख्या में अपनी मांगों और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए रांची पहुंचने की अपील की. बैठक में विनोद ठाकुर, रामनाथ उरांव, श्रीराम और मुन्ना भुइयां ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर नौरंगी पाल, विद्या पासवान, राजकुमार भुइयां, महेश राम, राजेंद्र उरांव, जगमोहन उरांव, कृष्णा भुइयां, सूर्यदेव भुइयां, सलीम बैठा, महावीर भुइयां, मिश्रा भुइयां, चन्द्रिका उरांव, बेबी देवी, कुमारी देवी, शकुंतला कुंवर, अकली देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >