उपद्रवियों पर रहेगी प्रशासन की नजर

होली त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

मेराल. होली त्योहार के मद्देनजर शुक्रवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में दोनों समुदाय के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग पंचायत प्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मौजूद थे. होली तथा रमजान त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार अशांति ना हो, इसके लिए प्रशासन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध लोगों ने सक्रियता बनाये रखने की जिम्मेवारी ली. बैठक में शामिल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी अंचल अधिकारी यशवंत नायक प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत थाना प्रभारी विष्णु कांत ने लोगों से त्योहार के दौरान शांति बनाये रखने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा गड़बड़ी की आशंका होने पर प्रशासन को त्वरित सूचना देने की बात कही. बैठक में शामिल दोनों समुदाय के लोगों ने रमजान तथा होली के दौरान आपसी भाईचारा तथा सौहार्द बनाये रखना की बात कही. थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान शराब की खरीद बिक्री सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. बैठक का संचालन अतहर अली अंसारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >