मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

केतार. केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार शराब के नशे में कुंजन राम और छोटन राम के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि कुंजन राम ने लाठी-डंडे से छोटन राम की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे छोटन गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मुक्त कर हिरासत में लिया. घायल को अस्पताल भेजा गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल छोटन राम के पिता विश्वनाथ राम के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कुंजन राम को शनिवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >