रतन लकड़ा प्रकरण के बाद टेहरी में लगा विशेष केवाईसी शिविर

रतन लकड़ा प्रकरण के बाद बड़गड़ के टेहरी में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने विशेष केवाईसी शिविर लगाकर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक किया।

बड़गड़. महुआटीकर गांव के वृद्ध पेंशनधारी रतन लकड़ा की इलाज के अभाव में हुई मौत के बाद उठे जनाक्रोश से सबक लेते हुए प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने की पहल तेज कर दी है. इसी क्रम में गुरुवार को बड़गड़ प्रखंड की टेहरी पंचायत में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से विशेष केवाइसी अद्यतन शिविर लगाया गया. शिविर में बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही उनके खातों का केवाइसी अपडेट किया. साथ ही बैंक खातों की सुरक्षा, ऑनलाइन साइबर ठगी से बचाव और समय-समय पर केवाईसी कराने के महत्व की जानकारी दी. टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में इस तरह के शिविर ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक हैं. इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं और बैंक तक पहुंचने की परेशानी भी कम हुई है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने बैंक खातों का केवाइसी कराया और बैंक की इस पहल की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >