भाई से विवाद के बाद किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

भाई से विवाद के बाद किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा. पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने बताया कि किशोरी की अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >