डीइओ कार्यालय में शिक्षक ने किया हंगामा, शोकॉज

डीइओ कार्यालय में शिक्षक ने किया हंगामा, शोकॉज

गढ़वा.

वेतन भुगतान रोकने की कार्रवाई होने से आक्रोशित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा बरडीहा के एक शिक्षक केे जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय गढ़वा में हंगामा करने की सूचना है. हंगामे के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने उन्हें शोकॉज लेटर जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा बरडीहा के सरकारी शिक्षक आशीष रंजन पांडेय की अप्रैल महीने में अपने विद्यालय में उपस्थिति अनियमित है. इसे लेकर उनका वेतन भुगतान रोकने का आदेश निर्गत किया गया था. इसकी सूचना मिलने के बाद शिक्षक आशीष रंजन पांडेय मंगलवार को डीइओ कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिये कार्यालय कर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी. यह हंगामा करीब 45 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान कार्यालय का काम बाधित रहा. इस संबंध में डीइओ की ओर से जारी शोकॉज लेटर में कहा गया है कि श्री पांडेय ने शिक्षक की गरिमा के प्रतिकूल आचरण करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है. डीइओ ने तीन दिनों के अंदर शोकॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है. इस संबंध में डीईओ कैसर रजा ने बताया कि अभी शोकॉज लेटर जारी किया गया है, उसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर उन्हें निलंबित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >