टीसीसी प्रीमियर लीग गुमला के एक रोमांचक मुकाबले में टीसीसी हीरोज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीसीसी टाइटंस को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है.
गुमला. टीसीसी प्रीमियर लीग गुमला के एक रोमांचक मुकाबले में टीसीसी हीरोज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीसीसी टाइटंस को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीसीसी टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें टीम की ओर से संजीव कुमार ने तेजतर्रार 49 रन, अजय गुप्ता ने 31 रन तथा अनुज कुजूर ने 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं, टीसीसी हीरोज की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए शुभम अहीर ने शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 33 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये. जबकि उनका साथ देते हुए प्रेम संदेश और पूजा कुमारी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किये. जवाब में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी हीरोज की टीम ने दमदार बल्लेबाजी की बदौलत 18.5 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया, जिसमें यमुना झा ने नाबाद 60 रनों की बेहतरीन व कप्तानी पारी खेली, जबकि सचिन खलखो ने 40 रन और मंथन सालुंके ने 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी. यमुना झा को सर्वसम्मति से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.