शांतिपूर्ण व सौहार्द्र के साथ जुलूस निकालें : एसडीएम

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार शाम वर्चुअल बैठक आयोजित कर अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, मुहर्रम की तैयारियों, भूमि विवादों एवं अन्य समसामयिक प्रशासनिक विषयों को लेकर समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिया.

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार शाम वर्चुअल बैठक आयोजित कर अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों, मुहर्रम की तैयारियों, भूमि विवादों एवं अन्य समसामयिक प्रशासनिक विषयों को लेकर समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिया. संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर आपसी तालमेल बनाकर अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील और सतर्क रहने का सुझाव दिया. किसी भी अप्रत्याशित घटना को घटित होने से रोकने हेतु ससमय निरोधात्मक किंतु संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नियमित गश्ती, शिकायतों का त्वरित समाधान और आपसी समन्वय सुनिश्चित किया जाये अन्यथा कई बार तालमेल की कमी या कार्रवाई में विलंब के चलते छोटे-छोटे मुद्दे भी बड़े रूप ले लेते हैं. आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने थाना स्तरीय शांति समितियों के साथ समन्वय, विवादित क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था की विशेष निगरानी, नफरती सोशल मीडिया समूहों और उपयोगकर्ताओं पर नजर रखने आदि को कहा. इसके अलावा उन्होंने डीजे संचालकों के साथ बैठक करने, डीजे पर प्रतिबंध के न्यायिक आदेश को प्रचारित करने, क्षेत्र के अराजक तत्वों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के निरोधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करने आदि का निर्देश दिया. एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि अधिकारियों को लगता है कि अमुक भूमि विवाद उनके कार्य क्षेत्र और अधिकारिता से बाहर का है, तो वे बिना देर किये मामले के दोनों पक्षकारों को बता दें कि वे सक्षम न्यायालय जा सकते हैं. इससे नागरिकों का सरकारी कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर लगाना बंद होगा और उनका असंतोष भी कम होगा. एसडीएम ने अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहकर पारदर्शी प्रशासन देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >