Garhwa News: 2 सितंबर को भवनाथपुर पहुंचेगी ‘स्वर्वेद संदेश यात्रा’, 25 हजार कुंडीय महायज्ञ के लिए होगा भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम

भवनाथपुर में 2 सितंबर को स्वर्वेद संदेश यात्रा का आगमन होगा। बीएस माइन्स कॉलेज परिसर में भव्य जय स्वर्वेद कथा का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

भवनाथपुर : विहंगम योग संत-समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 103वें वार्षिकोत्सव, ‘समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव’ एवं 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही ‘स्वर्वेद संदेश यात्रा’ का आगमन 2 सितंबर को भवनाथपुर में होगा.

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. भवनाथपुर टाउनशिप स्थित बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर टेंट लगाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. यात्रा के आगमन पर बीएस माइंस कॉलेज परिसर में शाम 6 बजे से भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम एवं ‘जय स्वर्वेद कथा’ का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Garhwa News: खान-खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में 7 सितंबर को झामुमो का आंदोलन, प्रखंड मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण का संदेश देना है. यह यात्रा 14-15 दिसंबर 2026 को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां, वाराणसी में आयोजित होने वाले 25 हजार कुंडीय महायज्ञ की पूर्व तैयारी के रूप में निकाली जा रही है.

विहंगम योग संत समाज, जिला गढ़वा के आयोजकों ने भवनाथपुर क्षेत्र के धर्मप्रेमी एवं अध्यात्म-अनुरागी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >