दिनभर भूखे रहकर विद्यार्थियों नेे दी आठवीं की परीक्षा

दिनभर भूखे रहकर विद्यार्थियों नेे दी आठवीं की परीक्षा

भवनाथपुर. भवनाथपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में आठवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा दे रहे 489 छात्र-छात्राओं को पूरे दिन भूखे रहकर परीक्षा देनी पड़ी. दरअसल 10 मार्च को आठवीं बोर्ड की परीक्षा हुई. जिसमें परीक्षा के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि जिन-जिन परीक्षा केंद्रों पर मध्याह्न भोजन बनता है, उस केंद्र पर परीक्षार्थियों को भोजन भी देना है. वहीं जिन परीक्षा केंद्रों पर मध्याह्न भोजन नहीं बनता है, वहां बगल के विद्यालय को इन बच्चों को मध्याह्न भोजन कराना है. सोमवार को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में चपरी, बुका, घाघरा, कोरवा टोली, बेलपहाड़ी व कोणमंडरा सहित नौ मध्य विद्यालय के 489 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे. इस परीक्षा केंद्र पर मध्याह्न भोजन नहीं बनता है. ऐसे में बगल के बुनियादी विद्यालय को मध्याह्न भोजन बनवा कर छात्र-छात्राओं को खिलाना था. इधर 10 बजे से पांच बजे तक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन उन्हें भोजन नहीं मिला. इसके कारण उन्हें बिना भोजन के ही रहना पड़ा. न भोजन मिला, न कोई जानकारी : परीक्षा दे रही सुप्रिया कुमारी, पुनम कुमारी, मनिता कुमारी, विश्वजीत कुमार, रौशन कुमार, अंकित कुमार व गौतम कुमार ने बताया कि उन लोगों को दोपहर में भोजन नहीं मिला और किसी ने भोजन के संबंध में जानकारी भी नहीं दी. इस संबंध में बुनियादी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विभुति प्रकाश से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने भोजन बनवाया था. बच्चों को जानकारी भी दी थी. हालांकि वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. वहीं बीपीओ रविंद्र मेहता से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पता करते हैं कि क्या मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >