चापाकल के नाम पर पैसे मांगने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सूचना देंः विधायक

चापाकल के नाम पर पैसे मांगने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सूचना देंः विधायक

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि विधायक निधि से लगाये जा रहे चापाकलों और बोरिंग के नाम पर यदि किसी लाभुक से एक रुपये की भी मांग की गयी, तो संबंधित एजेंसी और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि का लगभग पूरा फंड जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने में लगाया है. उनका उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन इस योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतें चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि कुछ स्थानों पर बोरिंग के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की जा रही है. उन्होंने साफ कहा कि उनके कार्यकाल में घूसखोरी के लिए कोई जगह नहीं है. विधायक ने गढ़वा-रंका की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है. यदि कोई ठेकेदार, बिचौलिया या एजेंसी का व्यक्ति पैसे मांगता है, तो लोग बिना डरे इसकी सूचना विधायक कार्यालय, उनके कार्यकर्ताओं या सीधे उन्हें दें. उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी कि जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. विधायक ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >