विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना काफी जरूरीः विधायक

बरडीहा में किया 4.29 करोड़ के पथ मरम्मती कार्य का शिल्लान्यास

बरडीहा में किया 4.29 करोड़ के पथ मरम्मती कार्य का शिल्लान्यास प्रतिनिधि, मझिआंव विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने रविवार को बरडीहा प्रखंड के आसना जरही गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.29 करोड़ रुपये की लागत से पथ मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह पथ मरम्मती कार्य असनाजरही मदरसा चौक से खरडीहा होते हुए सुखनदी तक किया जा रहा है. उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बहुत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इस सड़क के बन जाने से असनाजरही, खरडीहा व आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. खासकर किसानों, छात्रों और मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में यह सड़क काफी जर्जर हो जाता था, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती थी. अब सड़क के मरम्मत और सुदृढ़ीकरण से इस समस्या का समाधान होगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी सड़क और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. ग्रामीणों ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है. सड़क बनने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी व ग्रामीणों का जीवन स्तर भी बेहतर होगा. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, पंकज कुमार गुप्ता, विनोद राम, पपे ठाकुर, दीनानाथ प्रसाद, अमीनुद्दीन अंसारी, सुखारी सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >