कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने धुरकी व सगमा का किया दौरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने धुरकी व सगमा का किया दौरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत शनिवार को धुरकी व सगमा प्रखंड के कई गांवोंं का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनमें नयी ऊर्जा का संचार करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती एवं पार्टी के विस्तार पर चर्चा की. श्री ठाकुर के धुरकी आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गढ़वा जिलाध्यक्ष ओवैदुल्लाह हक अंसारी के धुरकी आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया. जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं का काफी उत्साह बढ़ा है. इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचंद यादव व धुरकी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव के घर पर भी पहुंचकर पार्टी संगठन पर चर्चा की.

उपस्थित लोग : इस दौरान आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, नगर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, युवा जिला महासचिव एक लाख अंसारी, इसराइल खान, शंभू सिंह गौड़, हरिकिशन कोरवा व जमाल अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >