गरीब बेटी की शादी में समाजसेवियों ने किया सहयोग

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवियों ने किया सहयोग

गढ़वा.

गढ़वा के समाजसेवियों ने चिनिया प्रखंड के केला झरिया गांव की रहने वाली अत्यंत गरीब परिवार की बेटी सुशीला कुमारी खरवार की शादी में मदद कर एक मिसाल कायम की. ज्ञात हो कि सुशीला की बड़ी बहन शिवपूजनी खरवार की शादी भी करीब 12 वर्ष पूर्व आदर्श विवाह समारोह के माध्यम से भव्य रूप से करायी गयी थी. इस बार जब सुशीला की शादी तय हुई, तो परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शिवपूजनी ने सहयोग की अपील की. इसे गढ़वा के समाजसेवियों ने खुले दिल से स्वीकारा. विवाह के लिए दी गयी सामग्री में घर-गृहस्थी का उपयोगी सामान जैसे कपड़े, अटैची, बर्तन, ऑर्टिफिशियल गहने, बेडशीट, सिगार बॉक्स, बाल्टी व हैंडबैग सहित कई आवश्यक वस्तुएं शामिल थी सभी ने मिलकर बेटी की शादी को यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभायी. यह आयोजन विजय कुमार केशरी के मेन रोड स्थित आवास पर संपन्न हुआ. मौके पर सुशीला के परिवार के सदस्य उसकी मां, बहन, भाई व बहनोई सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.

सहयोग देने वाले : इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वालों में प्रमुख रूप से विजय कुमार केशरी, रीता केशरी, नितेश केशरी, अलीशा केशरी, राजमोहन पाल, राकेश पाल, कमलेश कुमार गुप्ता, पिटू जी, प्रो. उमेश सहाय, रविंद्र कुमार, सुनील अग्रवाल, संतोष कुमार, ओमप्रकाश केशरी, चंदन केशरी, सुशील केशरी, शौकत खान व साजिद खान सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >