गढ़वा. बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह के दौरान सोमवार को बीडीएस एवं एमडीएस में सर्वाधिक अंक प्राप्त करनेवाले एक-एक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. एमडीएस की अनिशा गुप्ता एवं बीडीएस के सचिन कुमार दूबे को बेस्ट ग्रेजुएट की उपाधि देते हुए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.
चार टॉपर्स को भी मिला सम्मान
समारोह में चार टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया. इनमें अनिशा गुप्ता, सचिन कुमार दूबे, नमन कुमार ठाकुर तथा रानी वैष्णवी सिंह का नाम शामिल है.
राज्यपाल ने पहनाया मेडल
राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को यह सम्मान प्रदान किया गया.
