दुगोला मुकाबले में गायकों ने बांधा समां

दुगोला मुकाबले में गायकों ने बांधा समां

मझिआंव. आंबेडकर जयंती के अवसर पर गहीड़ी गांव में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विकास दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झारखंड के प्रसिद्ध गायक महावीर यादव और बिहार के छपरा से आये लोकप्रिय कलाकार अमर अकेला के बीच हुआ दुगोला मुकाबला रहा. दोनों कलाकारों ने लोकगीतों और पारंपरिक गायन से रातभर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. महावीर यादव ने जहां झारखंडी लोक संस्कृति की छटा बिखेरी, वहीं अमर अकेला ने भोजपुरी गीतों से खूब तालियां बटोरीं. मौके पर सुमित्रा देवी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं. वहीं विकास दुबे ने बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही. इस अवसर पर कांडी प्रमुख पिंकू पांडे, कृष्ण सिंह, विक्की सिंह, बीना देवी, जितेंद्र पाठक, केश नाथ मेहता, बलराम मेहता, राम पुकार साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >