झामुमो जिला कमेटी ने मनायी शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से संथाल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनायी गयी. गढ़वा जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति थे. सभी ने वीर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने के संकल्प को दोहराया. कार्यक्रम के दौरान संथाल विद्रोह की ऐतिहासिक महत्ता और सिद्धो-कान्हू के अद्वितीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस अवसर पर सचिव शरीफ अंसारी ने कहा कि सिद्धो-कान्हू का जीवन हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने और अपनी संस्कृति, परंपरा व अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है. आज आवश्यकता है कि नयी पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात करे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आये. झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो इन महान शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. उनका नारा करो या मारो और अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो हम झारखंड वासियों रे मन में जोश भरने का काम करता है. मौके पर केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, चंदन पासवान, बड़ू गुप्ता, अजय ठाकुर, प्रियम सिंह, अंकित पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता,ज़फर खान आदि उपस्थित थे.
अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की सीख देता है सिद्धो-कान्हू का जीवन

अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने की सीख देता है सिद्धो-कान्हू का जीवन
Copied link
झामुमो जिला कमेटी ने मनायी शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती