टेंपो दुर्घटना में सात लोग हुए घायल

टेंपो दुर्घटना में सात लोग हुए घायल

गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर अटौला गांव के पास टेंपो दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के झोंतर गांव निवासी सकी चौधरी, रामनाथ चौधरी, विनोद चौधरी, वीरचंद्र चौधरी, विनय चौधरी, बा��्मिकी चौधरी एवं करमू चौधरी शामिल हैं. इन सबको गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि सभी लोग एक टेंपो से खरसोता गांव में एक शादी समारोह में गये थे. शादी समारोह से वापस लौटने के क्रम में अटौला गांव के पास टेंपो एक पेड़ से टकरा गया. इसमें टेंपो पर सवार सभी लोग घायल हो गये. इसके बाद सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >