कुएं में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रविवार शाम से ही लापता थी किशोरी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रविवार शाम से ही लापता थी किशोरी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा प्रतिनिधि चिनिया. चिनिया थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट बाजार स्थित शिवकुंआ से मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी प्रिया कुमारी का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. किशोरी की पहचान चिनिया गांव निवासी विजय गुप्ता की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है. बताया गया कि प्रिया रविवार शाम से ही लापता थी. परिवार वालों ने रातभर खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला. थक-हारकर परिजनों ने सोमवार को चिनिया थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद मंगलवार को ग्रामीण जब शिवकुंआ में पानी लेने पहुंचे तो देखा कि कुएं में एक लड़की का शव तैर रहा है. जिसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ गयी. घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >