सवर्ण एकता मंच की बैठक, 9 सितंबर को गढ़वा में विशाल आमसभा व धरना-प्रदर्शन

गढ़वा में सवर्ण एकता मंच ने 9 सितंबर को विशाल आम सभा और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। आरक्षण और सवर्ण आयोग गठन सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी है।

गढ़वा : स्थानीय चिनिया रोड स्थित मां कात्यायनी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को सवर्ण एकता मंच की बैठक हुई. इसमें आगामी नौ सितंबर को आयोजित होने वाली विशाल आमसभा सह धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तय की गयी.

बैठक में संगठन की ओर से सवर्णों के हितों और विभिन्न सामाजिक मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. मंच ने आरक्षण व्यवस्था को जाति के बजाय पूरी तरह आर्थिक आधार पर लागू करने, देश में लागू दोहरे आरक्षण को समाप्त करने और सवर्ण समाज के कल्याण व अधिकारों की रक्षा के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की.

कई मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी

बैठक में एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में आवश्यक सुधार कर इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने, यूजीसी कानून को वापस लेने, सवर्ण समाज का उत्पीड़न बंद करने और सभी नागरिकों को कानून व सम्मान का समान अधिकार देने की मांग भी उठायी गयी. मंच के सदस्यों ने कहा कि इस बार का आंदोलन ऐतिहासिक होगा.

9 सितंबर को निकलेगी रैली

बताया गया कि नौ सितंबर को सुबह 11 बजे गोविंद प्लस टू विद्यालय के मैदान में आमसभा होगी. इसके बाद वहां से रैली निकाली जायेगी, जो रंका मोड़ होते हुए समाहरणालय पहुंचेगी. समाहरणालय परिसर में धरना देने के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा.

बैठक में विनोद तिवारी, अंजनी तिवारी, अरविंद कुमार मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, बब्बन सिंह, राजेश कुमार चौबे, ब्रजेंद्र पाठक, डॉ. अरुण कुमार सिंह, आनंद मोहन तिवारी, मयंक प्रकाश पाठक, किशोरी पाठक, छठन तिवारी, प्रदीप सिंह और सच्चिदानंद पाठक समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >