सत्येंद्रनाथ ने सदन में उठाया योगेंद्र पर हुए हमले का मामला

सत्येंद्रनाथ ने सदन में उठाया योगेंद्र पर हुए हमले का मामला

गढ़वा. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में चिनिया प्रखंड के भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद पर हुए हमले की न्यायिक जांच की मांग की है. साथ ही उन्होंने रमकंडा प्रखंड के कई सड़कों के निर्माण की मांग भी सरकार से की है. विधायक ने सदन में कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भाजपा के नेता और बरवाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति योगेंद्र प्रसाद पर हत्या की नियत से हमला किया गया था. इसके बाद योगेंद्र प्रसाद के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद योगेंद्र ने स्वयं कई लोगों पर आरोप लगाया, लेकिन पुलिस प्रशासन दोषियों को बचाने में लगा है. इसलिए सरकार मामले की न्यायिक जांच कराये और योगेंद्र प्रसाद को इंसाफ दे. रमकंडा में सड़क निर्माण कराने की मांग उठायी विधायक श्री तिवारी ने रमकंडा प्रखंड के चेटे गम्हरिया टोला शिव मंदिर से टेढ़ा कहुआ पुल से बिचला मुंडा टोला पोखरा तक, गम्हरिया मुख्य पथ से लखन परहिया के घर होते जतरा टांड़ भूदान के आगे टेढ़ा कहुआ तक, ग्राम सूली सागवान से गोरेयाकरम परहिया टोला पुल तक, ग्राम पटसर राजेंद्र प्रसाद के घर से उदयपुर पंचायत भवन तक एवं ग्राम पटसर पत्थरगडवा मुख्य सड़क से भुईयां टोला तक सड़क निर्माण की मांग भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >