विजय सिंह, भवनाथपुर भवनाथपुर में सेल प्रबंधन के टाउनशिप आवासीय परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनायी जा रही जलमीनार के निर्माण कार्य पर रोक लगाये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार आंबेडकर पार्क के समीप भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान सेल के कार्मिक प्रबंधक सह भू-संपदा पदाधिकारी बुल्लू दिगगल निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम रुकवा दिया. साथ ही, दोबारा निर्माण कार्य शुरू न हो, इसके लिए वहां होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती कर दी गयी. भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पिछले दो वर्षों से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलमीनार लगाये जा रहे हैं. इसी क्रम में सिंदुरिया पंचायत में भी करीब 20 से 25 जलमीनार स्थापित किये जा चुके हैं. इनमें टाउनशिप आवासीय परिसर में 10 से 15 जलमीनार पहले से संचालित हैं और लोग उनका लाभ उठा रहे हैं. सिंदुरिया पंचायत का लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र सेल प्रबंधन के अधीन है. इसमें टाउनशिप आवासीय परिसर, झोपड़ी कॉलोनी और चर्च कॉलोनी शामिल हैं. इन क्षेत्रों में वर्षों से लोग निवास कर रहे हैं. पहले भी इन इलाकों में मुखिया और विधायक मद से कई जलमीनार व निजी चापानल लगाये गये हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल योजना के कार्य पर अचानक रोक लगाये जाने से लोगों में आक्रोश है. टाउनशिप परिसर में हाल ही में हुए है पक्के कूड़ेदानों का निर्माण हाल ही में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने टाउनशिप परिसर में दो दर्जन से अधिक पक्के कूड़ेदानों का निर्माण कराया था, लेकिन उस समय सेल प्रबंधन ने कोई आपत्ति नहीं जतायी. लोगों का कहना है कि पीने के पानी जैसी जरूरी सुविधा के लिए बन रहे जलमीनार पर रोक लगाना समझ से परे है. जमीन हमारी है, आप नहीं पूछ सकते मामले में पूछे जाने पर सेल के कार्मिक प्रबंधक सह भू-संपदा पदाधिकारी बुल्लू दिगगल ने कहा कि जमीन हमारी है. आप नहीं पूछ सकते हैं. पूछना है तो यह पूछिए कि हमारे आवास में लोग क्यों और कैसे रहते हैं. आवश्यक योजना को रोकना निंदनीय: मुखिया सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक ने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक योजना को रोकना बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि यदि सेल प्रबंधन को कोई आपत्ति थी, तो उन्हें निर्माण कार्य शुरू होने के समय ही रोक लगानी चाहिए थी, न कि काम आगे बढ़ने के बाद. सेल के डीजीएम से की जायेगी वार्ता: बीडीओ भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम ने कहा कि टाउनशिप क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सेल के डीजीएम से वार्ता की जायेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही बातचीत के माध्यम से कोई
सेल प्रबंधन ने रुकवाया जलमीनार का काम, निर्माण स्थल पर तैनात किये होमगार्ड के जवान
सेल प्रबंधन ने रुकवाया जलमीनार का काम, निर्माण स्थल पर तैनात किये होमगार्ड के जवान
