केतार : केतार थाना कांड संख्या 39/26 के नामजद अभियुक्त राजकुमार बैठा (पिता-भोला बैठा), ग्राम-खोन्हर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह मामला घायल सहिया विभा देवी के साथ मारपीट की घटना से संबंधित है. विभा देवी के पति द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर राजकुमार बैठा सहित नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला केतार थाना में दर्ज किया गया था.
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि सहिया के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी राजकुमार बैठा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने तथा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई करेगी.
