गढ़वा के रमकंडा में रोहित गुप्ता बने सोशल मीडिया प्रशासक

झारखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने रोहित कुमार गुप्ता को अपना आधिकारिक सोशल मीडिया प्रशासक नियुक्त किया है। अब संगठन की आवाज सोशल मीडिया पर गूंजेगी।

रमकंडा. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने संगठन की गतिविधियों एवं उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार, प्रशासन, मीडिया एवं आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्रारंभ करने का निर्णय लिया है. संगठन के प्रदेश महासचिव ज्ञानदेव झा ने इस कार्य के लिए रोहित कुमार गुप्ता को संगठन का अधिकृत सोशल मीडिया प्रशासक मनोनीत किया है.

प्रदेश महासचिव ने बताया कि शीघ्र ही संगठन के आधिकारिक फेसबुक, टिव्टर व इंसटाग्राम पेज शुरू किये जायेंगे. इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश एवं जिला स्तर के उचित मूल्य दुकानदारों की समस्याओं, मांगों, ज्ञापनों, बैठकों, संगठन की गतिविधियों तथा उपलब्धियों को नियमित रूप से साझा किया जायेगा, ताकि संगठन की आवाज़ सरकार, प्रशासन, मीडिया एवं आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके.

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं उचित मूल्य दुकानदारों से संगठन के आधिकारिक डिजिटल माध्यमों से जुड़कर संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने में सहयोग करने की अपील की. बधाई देने वालों में मनीष कुमार, दिलीप चंद्रवंशी, मोजिबुल रहमान, सुषमा गुप्ता, दीपक गुप्ता, विजय बैठा, ओमप्रकाश गुप्ता, रामस्वरूप पासवान, रमेश प्रसाद, दिनेश लाल, भार्दुल यादव समेत अन्य डीलर के नाम शामिल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >