गढ़वा के डंडई में तेजी से हो रहा है नदियों का अतिक्रमण

डंडई मुख्यालय सहित आसपास की नदियों पर इन दिनों लोगों ने तेजी से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. इन नदियों से जलापूर्ति व फसलों की सिंचाई होती है. इसके अलावा नदी का कटाव कर लोग पानी का रास्ता भी मोड़ रहे हैं.

डंडई मुख्यालय सहित आसपास की नदियों पर इन दिनों लोगों ने तेजी से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. इन नदियों से जलापूर्ति व फसलों की सिंचाई होती है. इसके अलावा नदी का कटाव कर लोग पानी का रास्ता भी मोड़ रहे हैं. प्रखंड की उरिया, दानरो, चहेलिया व खरदाहा नदी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. वह नदी जो पहले सौ फीट चौड़ाई में बहती थी, वह अब अतिक्रमण की वजह से सीमट कर 10 फीट चौड़ी रह गयी है.

नदी तट का कटाव कर इसका प्राकृतिक बहाव मोड़ देने से बस्ती के लोगों को नदी का पानी नहीं मिल पा रहा है. इधर पानी हटने पर रिक्त हुई जमीन पर अवैध रूप से खेती की जा रही है व ईट भट्ठा संचालित किया जा रहा है. खरदाहा नदी पचौर में जोत-कोड़ कर रहे भरदुल राम व कमलेश राम ने बताया कि कई लोगों नदी की जमीन को अपना कह रहे हैं.

इसलिए वे भी अपने नजदीक की नदी की जमीन पर जोत-कोड़ कर फसल लगा रहे हैं. इस संबंध में अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने बताया कि जो लोग नदी क्षेत्र में जोत-कोड़ कर रहे हैं या ईट भठ्ठा लगा रहे हैं, जांच के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >