चिकित्सकों के प्रति आदर व कृतज्ञता दिखानी चाहिए

चिकित्सकों के प्रति आदर व कृतज्ञता दिखानी चाहिए

गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार में सोमवार को संघ के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जिले के चिकित्सकों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल हुए. यह आयोजन गौतम कृष्ण सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया. इस आयोजन में जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया. श्री सिन्हा ने कहा कि चिकित्सक सिर्फ पेशेवर लोग नहीं, बल्कि मानवता के सच्चे सेवक हैं. उन्होंने चिकित्सकों को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि उनका कार्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य और कल्याण की जिम्मेदारी उठाना है. श्री सिन्हा ने इस बात पर भी जोर दिया कि चिकित्सकों के प्रति समाज को आदर और कृतज्ञता दिखानी चाहिए. ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और भी जोश और उत्साह के साथ कर सकें. कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भी चिकित्सकों की सराहना की और उनके योगदान को प्रेरणा का स्रोत बताया. कहा गया कि इस आयोजन ने न्यायपालिका, चिकित्सा क्षेत्र और समाज के बीच आपसी सम्मान और सहयोग को और मजबूत किया. ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलता है. कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री मृत्युंजय तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया. सम्मानित होनेवाले चिकित्सक समारोह में जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया उनमें डॉ अरशद अंसारी, डॉ कुमार पंकज प्रभात, डॉ अशोक कुमार, डॉ पातंजलि केसरी, डॉ अशोक सोनी, डॉ प्रशांत प्रमोद, डॉ पीयूष प्रमोद, डॉ असजद अंसारी, डॉ अमित कुमार, डॉ टी पीयूष, डॉ जिया उल हक, डॉ मोनजिर अहसन, समाजसेवी राकेश पाल व राजू चौबे शामिल है. उपस्थित लोग : समारोह में एडीजे पंचम दिनेश कुमार, एडीजे तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, एसीजेएम संगीता कुमारी, सीजेएम कुमार विपुल, एसडीजेएम मोनिका प्रसाद, मुंसफ अभिनव त्रिपाठी, वरिष्ट अधिवक्ता प्रमोद कुमार, सतीश कुमार मिश्रा, नवीनचंद सिंह, सुबोध कुमार वर्मा, गरिश कृष्ण सिन्हा, देवदत्त चौबे, सौरभ धर दूबे, अशोक पटवा, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रेमनाथ सिंह, सत्यनारायण सिन्हा, गरिबुल्लाह अंसारी, लखन पांडेय, विजय कुमार पाल, विनोद पाल, संजय सिंह, जितेंद्र सिन्हा, प्रभात चौबे, अनुराग चंदेल, राहुल ऋषि के अलावे अरूण पटवा, बीरेंद्र तिवारी, रामध्यान पाल व अजय सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >