गढ़वा(रंका) : प्रेरणा परमार्थ आश्रम (प्रयागराज) की रंका शाखा द्वारा नाग पंचमी के पावन अवसर पर रंका के हरदग स्थित नाग बाबा मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच डेढ़ क्विंटल दूध से बनी खीर का महाप्रसाद तैयार कर वितरित किया गया.
तीन वर्षों से किया जा रहा आयोजन
आश्रम के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और आगे भी इसी तरह हर वर्ष भव्य रूप से आयोजित होता रहेगा. इस धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान को सफल बनाने में शाखा के सदस्य रणजीत सिंह, रणधीर सिंह, मिस्टर सिंह, मृत्युंजय सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, बिल्लू भगत, बृजेश सिंह और मुकुल सिंह समेत तमाम सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
ये भी पढ़ें: रांची के पहाड़ी मंदिर जैसी महिमा: जानें क्यों खास है नगर उंटारी का राजा पहाड़ी शिव मंदिर
